Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X9a लॉन्च के करीब, यहां आया नजर!

Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X9a लॉन्च के करीब, यहां आया नजर!

Honor Pad X8a में 11 इंच का FHD TFT LCD डिस्‍प्‍ले है

ख़ास बातें
  • Honor Pad X9a TDRA सर्टिफिकेशन में नजर आया है।
  • इसका WiFi Only वेरिएंट आने की पुष्टि यहां से हो जाती है।
  • अपकमिंग टैबलेट Honor Pad X8a का सक्सेसर होगा।
विज्ञापन
Honor की ओर से जल्द ही एक नया अफॉर्डेबल टैबलेट लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का अपकमिंग टैबलेट Honor Pad X9a हो सकता है। इस टैबलेट को हाल ही में एक नया सर्टिफिकेशन मिला है। इससे पता चलता है कि टैबलेट लॉन्च के करीब है। सर्टिफिकेशन में इस टैबलेट के अहम फीचर का पता चलता है। इसके WiFi Only वेरिएंट की पुष्टि यहां से हो जाती है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Honor Pad X9a कंपनी का अपकमिंग टैबलेट बताया जा रहा है जिसे UAE के सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यह TDRA सर्टिफिकेशन में नजर (via) आया है जहां पर डिवाइस का मॉडल नम्बर ELN2-W29 मेंशन किया गया है। डिवाइस के बारे में यहां पर बहुत अधिक जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन इसका WiFi Only वेरिएंट आने की पुष्टि यहां से हो जाती है। इससे पहले कंपनी ने इस टैबलेट सीरीज में Honor Pad X8a को लॉन्च किया था। अपकमिंग टैबलेट को इसी का सक्सेसर कहा जा रहा है। 

Honor Pad X8a में 11 इंच का FHD TFT LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 1920 x 1200 पिक्‍सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनैस 400 निट्स है। डिस्‍प्‍ले को लो ब्‍लू लाइट सर्टिफ‍िकेशन दिया गया है। टैबलेट में क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैनग 680 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम है जिसे 4जीबी तक वर्चुअल एक्‍सटेंड कर सकते हैं। डिवाइस में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। स्‍टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  

HONOR Pad X8a एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 5MP कैमरा है। वहीं, फ्रंट में भी 5MP कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 4 स्‍पीकर लगे हैं। टैबलेट में 8300mAh बैटरी है। टैबलेट का वजन 495 ग्राम है। HONOR Pad X8a को स्‍पेस ग्रे कलर में लॉन्च किया गया था। इसके 4+128GB मॉडल का लॉन्च के समय प्राइस 12,999 रुपये लिस्ट किया गया था। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Alcatel ने अपने 3 अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को किया टीज, भारत में 27 मई को होंगे लॉन्च
  2. iQOO Watch 5: लॉन्च हुई ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटर और 22 दिन के बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  3. Infinix GT 30 Pro के भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, Master Edition भी आएगा!
  4. Amazon ड्रोन से अब iPhone, AirPods, Galaxy स्मार्टफोन भी होंगे डिलीवर
  5. Teclast T50 Mini टैबलेट लॉन्च हुआ 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Apple WWDC 2025: 9 जून से शुरू होगा Apple का बड़ा टेक इवेंट, iOS 19 और नए AI टूल्स की उम्मीद
  7. TCL ने 43 से 98 इंच तक बड़े TV भारत में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Google I/O 2025 Announcements: AI एडिटिंग ऐप Flow से लेकर Android XR तक, 15 सबसे बड़ी अनाउंसमेंट्स
  9. Vi ने इन स्पेशल पैक्स को किया अपडेट, अब विदेश में डबल डेटा और फ्री इनकमिंग कॉल्स के बेनिफिट्स!
  10. iQOO Neo 10 Pro+ लॉन्च हुआ 16GB रैम, 6800mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »