Xiaomi

Xiaomi - ख़बरें

  • Xiaomi ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक केतली, अब पानी उबालना भी होगा स्मार्ट
    Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक केटल लॉन्च किया है, जिसका मॉडल नेम Mijia Constant Temperature Electric Kettle 3 है। ब्रांड का दावा है कि ये केतली सिर्फ पानी गर्म करने का काम नहीं करती, बल्कि आपके रोजमर्रा के हर टेम्परेचर से जुड़ी जरूरतों को बखूबी समझती भी है। यानी चाहे बेबी फॉर्मूला बनाना हो, ग्रीन टी पीनी हो या फिर हल्का गरम पानी पीना हो, सबके लिए एकदम सटीक टेम्परेचर प्रीसेट्स मिलते हैं।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    नए स्मार्टफोन्स AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं। इसके प्राइसेज 5,000 रुपये से शुरू होंगे। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन्स कम प्राइस में AI इंटेलिजेंस और बेहतर Android एक्सपीरियंस देंगे। इनकी बिक्री केवल फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
  • Xiaomi 16 Ultra में Sony LYT-900 के बजाय मिल सकता है SmartSens कैमरा
    Xiaomi 16 Ultra में SmartSens कैमरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन में Sony LYT-900 कैमरा दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Huawei के Pura 80 Ultra में SmartSens का SC5A0CS कैमरा दिया गया है। इस 1 इंच प्राइमरी लेंस का Xiaomi 16 Ultra में भी इस्तेमाल हो सकता है।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    जापान में Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। जापान के एक कोर्ट ने पेटेंट उल्लंघन के मामले में फैसला सुनाते हुए यह प्रतिबंध लगाया है। इसमें Google पर बिना अनुमति के पेटेंट LTE टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया गया था। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के लिए जापान एक बड़ा मार्केट है।
  • Redmi Note 14 5G vs Motorola Edge 50 Fusion: Rs 20,000 के अंदर कौन है बेस्ट मिड-रेंजर
    स्मार्टफोन सेगमेंट में मिड-रेंज कैटेगरी हमेशा से ही सबसे ज्यादा कंपीटिटिव रही है, खासकर भारत जैसे बाजार में जहां यूजर्स को हर फीचर की मैक्सिमम वैल्यू चाहिए। ऐसे में Xiaomi और Motorola जैसी कंपनियां लगातार ऐसे फोन लेकर आती हैं जो प्रीमियम डिजाइन, अच्छी परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा करते हैं। Redmi Note 14 5G और Motorola Edge 50 Fusion, दोनों ही लगभग एक जैसी कीमत में उपलब्ध हैं और एक जैसे टारगेट यूजर बेस को आकर्षित कर रहे हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले, OIS सपोर्ट वाले कैमरा सिस्टम, 5G कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 
  • Redmi K Pad टैबलेट 8.8-इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Redmi K Pad को चीन में लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो Redmi K Pad को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2799 युआन (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका टॉप मॉडल 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4199 युआन (करीब 50,100 रुपये) है। टैबलेट स्प्रूस ग्रीन, स्मोकी पर्पल और डीप ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। फिलहाल यह सिर्फ चीन में उपलब्ध है।
  • Xiaomi YU7 EV: करीब 30 लाख से शुरू होती है इस 835 KM रेंज वाली YU7 EV की कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक कार सीरीज को पेश किया था, जिसमें स्टैंडर्ड के साथ Pro और Max मॉडल शामिल थें। अब, इनकी कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। चीन में Xiaomi YU7 EV के Standard मॉडल की कीमत 253,500 युआन (करीब 30.26 लाख रुपये) है। यह कीमत अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज RWD वर्जन की है। इसके अलावा, Xiaomi YU7 Pro (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (करीब 33.42 लाख रुपये) और Xiaomi YU7 Max (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज हाई-परफॉरमेंस AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (लगभग 33.41 लाख रुपये) है।
  • Xiaomi MIX Flip 2 हुआ 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi MIX Flip 2 फोल्डेबल फोन चीन में पेश कर दिया गया है। Xiaomi MIX Flip 2 में 6.86 इंच की फोल्डेबल 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। MIX Flip 2 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 5999 yuan (लगभग 71,615 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 6499 yuan (लगभग 77,585 रुपये) और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत (शेल व्हाइट और पर्पल) की कीमत 7299 yuan (लगभग 87,135 रुपये) है।
  • Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च, 150 से ज्यादा मोड का करेगा सपोर्ट, जानें फीचर्स
    Xiaomi ने चीन में Smart Band 10 पेश कर दिया है। Xiaomi Smart Band 10 के मेटल वेरिएंट की कीमत 269 युआन (लगभग 3,211 रुपये), NFC एडिशन की कीमत 319 युआन (लगभग 3,805 रुपये) और सिरेमिक मॉडल की कीमत 379 युआन (लगभग 4,525 रुपये) है। Smart Band 10 में 1.72 इंच की AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है। पानी से बचाव के लिए 5ATM वाटर रेसिस्टेंस से लैस है।
  • भारत में 1 लाख से महंगे आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Samsung से लेकर Apple और Xiaomi हैं शामिल
    भारत में 1 लाख रुपये से महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, iPhone 16 Pro, Xiaomi 15 Ultra, Google Pixel 9 Pro XL जैसे Samsung Galaxy Z Fold6 5G शामिल हैं। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    अमेरिका में कैलिफोर्निया के Kennedy Space Centre से बुधवार को SpaceX का Falcon 9 रॉकेट इस मिशन के स्पेसक्राफ्ट Dragon के साथ बुधवार को 12.01 PM पर लॉन्च किया गया था। इस स्पेसक्राफ्ट की लगभग 29 घंटे की उड़ान के बाद गुरुवार को 4.01 पर ISS के साथ डॉकिंग हुई है। Axiom-4 मिशन के क्रू के सदस्य ISS पर कई एक्सपेरिमेंट्स करेंगे।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट
    डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 4.01 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1.5K के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका 6.86 इंच AMOLED मेन डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है।
  • Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च
    इसमें 1.72 इंच का ओवल शेप वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 233 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह HyperOS 2 पर चल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को वियतनाम के एक स्टोर पर देखा गया है। इसे Ceramic Edition Pearl White, Mystic Rose, Glacier Silver और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • Google, Samsung और OnePlus से लेकर Xiaomi के फोन में मिलेगा एंड्रॉयड 16 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
    हम आपको उन एंड्रॉयड डिवाइस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें Android 16 अपडेट मिलने की संभावना है। अगर आपका एंड्रॉयड डिवाइस इस लिस्ट में शामिल है तो जब ब्रांड इसे रोल आउट करना शुरू करेगा, तो उसे एंड्रॉयड 16 अपडेट मिल सकता है। Google Pixel को आम तौर पर सबसे पहले नया Android OS अपडेट मिलता है और ऐसा ही Android 16 के साथ भी होगा। इसके अलावा Motorola, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Oppo और iQOO फोन भी इस अपडेट को पाएंगे।
  • Xiaomi 26 जून को लॉन्च करेगा YU7 SUV, Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra से लेकर K Pad तक, जानें सबकुछ
    Xiaomi 26 जून को चीन में आधिकारिक तौर पर Xiaomi YU7 SUV, Redmi K80 Ultra, Redmi K Pad, Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi Mix Flip 2 को पेश करने वाला है। YU7 एक मिड टू लार्ज साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी लंबाई 4999 मिमी, व्हीलबेस 3000 मिमी और नौ कलर ऑप्शन हैं। Xiaomi Pad 7S Pro कंपनी के इन-हाउस Xring O1 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 12.5 इंच की LCD 3.2K डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है।

Xiaomi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »