Amazfit ने नई BIP 6 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.97 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो एक AMOLED पैनल है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्ट हो जाती है जिसके लिए Ambient light सेंसर मौजूद है। इसकी बॉडी मजबूत एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम की बनी है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में भी चालू रह सकती है।
Amazfit Bip 6 को सोमवार को अमेरिका में लॉन्च किया गया। स्मार्टवॉच 1.97-इंच के सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। Amazfit Bip 6 को अमेरिका में 79.99 डॉलर (करीब 6,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह देश में Amazon और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को चारकोल, ब्लैक, स्टोन और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।