India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक! भारत में 8 हजार से ज्यादा अकाउंट बैन! X बोला ...

एक्स ने कहा कि सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर 8000 अकाउंट बैन करने को कहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2025 08:52 IST
ख़ास बातें
  • X को भारत में इसके 8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स ब्लॉक करने का ऑर्डर।
  • X को सरकार से इस संबंध में आदेश मिले थे।
  • ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने अकाउंट्स ब्लॉक करने की जानकारी दी।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 8 हजार से ज्यादा X अकाउंट ब्लॉक करवाए।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारत सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। भारत सरकार ने Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को भारत में इसके 8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स ब्लॉक करने का ऑर्डर दिया है जिसके बाद X ने अब ये अकाउंट्स ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, और सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह क्या हो सकती है। 

पहलगाम अटैक के दो हफ्ते बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को गुरुवार को देश के 8 हजार अकाउंट्स को बैन करने का आदेश दिया जिसके बाद एक्स की ओर से ये अकाउंट्स बंद कर दिए गए हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की ओर से ये कार्रवाई सरकार के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करने के बाद की गई है। अकाउंट बंद करने के बाद एक्स ने अपने एक बयान में कहा कि उसे सरकार से इस संबंध में आदेश मिले थे। एक्स ने यह भी कहा कि सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर 8000 अकाउंट बैन करने को कहा था। ऐसा नहीं करने की स्थिति में कंपनी पर पेनाल्टी लगाई जा सकती थी।

8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स बैन करवाने का यह कदम पाकिस्तान द्वारा जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश के बाद उठाया गया है। X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने अकाउंट्स ब्लॉक करने की जानकारी दी। ऑर्डर में कहा गया है कि यदि एक्स इन अकाउंट्स को ब्लॉक नहीं करता है, तो कंपनी को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है और इसके स्थानीय कर्मचारियों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाकर लोगों के बीच आक्रोश पैदा करने से रोकने के लिए सरकार की यह कवायद है। ब्लॉक किए गए इन अकाउंट्स में इंटरनेशनल न्यूज आउटेल और कई दिग्गज हस्तियों के अकाउंट्स शामिल हैं। एक्स की ओर से कहा गया कि कई मामलों में सरकार में यह नहीं बताया कि इन अकाउंट्स से कौन सी पोस्ट भारतीय कानूनों का उल्लंघन करती हैं। ब्लॉक किए गए अकाउंट्स के लिए कोई कारण शेयर नहीं किया गया। 
Advertisement

X का यह भी कहना है कि वे सरकार की इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ भारत में अपने प्लेटफॉर्म को बनाए रखने के लिए आदेशों का पालन करने का फैसला किया। कंपनी ने कहा कि भारत में लोगों के लिए जानकारी तक पहुंच बनाए रखना महत्वपूर्ण है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day Sale 2025: 10 हजार से सस्ते इन स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, इतनी गिरी कीमत
  2. Amazon Prime Day Sale 2025: बंपर डिस्काउंट पर iPhone 15! बिना किश्त की EMI अलग से, चेक करें ये डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy AI साल भर तक रहेगा फ्री, 40 करोड़ डिवाइस में होगी सुविधा, जानें क्या है प्लान
  2. Amazon Prime Day Sale 2025: 10 हजार से सस्ते इन स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, इतनी गिरी कीमत
  3. जापान ने बनाया सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड, अमेरिका से 35 लाख गुना और भारत से 1.6 करोड़ गुना ज्यादा तेज, अब होगा ऐसा कमाल
  4. सेल्फी लवर हैं तो आपके लिए बेस्ट रहेंगे ये 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस 5 स्मार्टफोन
  5. Amazon Prime Day Sale: टैबलेट्स को अर्ली डील्स में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
  6. Infinix Hot 60 5G+ कल होगा भारत में लॉन्च, गेमिंग के लिए मिलेंगे अलग फंक्शंस
  7. भारत में पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना से लेकर एमेजॉन की 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सर्विस, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
  8. 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart के लिए खतरे की घंटी!
  9. Haier G-League: शुरू हुआ BGMI का देसी टूर्नामेंट, जीतने वाले को 10 लाख रुपये!
  10. भारत में बढ़ी EVs की डिमांड, जून में सेल्स में 28 प्रतिशत का उछाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
OSZAR »