• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Bill Gates ने की Mahindra इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की सवारी, आनंद महिंद्रा ने रेस के लिए चैलेंज दे डाला

Bill Gates ने की Mahindra इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की सवारी, आनंद महिंद्रा ने रेस के लिए चैलेंज दे डाला

बिल गेट्स द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। क्लिप में वह महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (रिक्शा) में सवारी करते नजर आ रहे हैं।

Bill Gates ने की Mahindra इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की सवारी, आनंद महिंद्रा ने रेस के लिए चैलेंज दे डाला

Bill Gates आजकल भारत दौरे पर हैं

ख़ास बातें
  • बिल गेट्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है
  • इसमें वह महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (रिक्शा) को चलाते दिख रहे हैं
  • आनंद महिंद्रा ने गेट्स और सचिन तेंदुलकर को ड्रैग रेज के लिए इनवाइट किया
विज्ञापन
ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) आजकल भारत में हैं और पिछले कुछ दिनों से भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न अनुभव ले रहे हैं। उनका हालिया सोशल मीडिया पोस्ट बताता है कि उन्होंने एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में सवारी की, जिस वीडियो को बाद में महिंद्रा गुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर करते हुए एक मजेदार रिप्लाई भी किया। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल गेट्स द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। क्लिप में वह महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (रिक्शा) में सवारी करते नजर आ रहे हैं। क्लिप की शुरुआत में वह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के रियर व्यू मिरर में खुद को दिखा रहे हैं। वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा आता है, (अनुवादित) "जिसके तीन पहिए हैं, शून्य उत्सर्जन है और कोई शोर नहीं करता है? इसे महिंद्रा ट्रियो कहते है।" 
 
वह थ्री-व्हीलर की कुछ खासियतों के बारे में भी बताते हैं और क्लिप में लिखा है, (अनुवादित) "हमें जीरो-कार्बन एमिशन वाली दुनिया में सड़क पर आने के लिए कृषि से लेकर परिवहन तक सब कुछ करने के तरीके को फिर से बदलने की आवश्यकता है।"

वीडियो क्लिप में पुरानी बॉलीवुड फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' का गाना 'बाबू समझाओ इशारे' मिक्स किया गया है।

बिल गेट्स के इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, (अनुवादित) "इनोवेशन के लिए भारत का जुनून विस्मित करना बंद नहीं करता है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक की यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है। महिंद्रा जैसी कंपनियों का परिवहन उद्योग का डीकार्बोनाइजेशन करने में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।"

खबर लिखते समय तक इस रील को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था और 80,000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया था।

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने बिल गेट्स और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को "थ्री-व्हीलर ईवी ड्रैग रेस" के लिए आमंत्रित भी किया।
 

उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी"। बहुत खुशी हुई कि आपको ट्रियो को देखने का समय मिला आपकी अगली यात्रा के एजेंडे में आपके, सचिन तेंदुलकर और मेरे बीच एक 3-व्हीलर ईवी ड्रैग रेस होनी चाहिए..."

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bill Gates, Anand Mahindra, bill gates anand mahindra
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के इस प्लान में 365 दिनों तक रिचार्ज की छुट्टी, पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग और 600GB डेटा
  2. Lava Storm Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G vs Moto G45 5G: जानें 10 हजार में कौन रहेगा बेस्ट
  3. Covid-19 के बढ़ते मामले, घर में ये 5 मेडिकल गैजेट रखने बेहद जरूरी!
  4. Fathers Day 2025: फादर्स डे पर गिफ्ट के लिए बेस्ट रहेंगी ये स्मार्टवॉच, हेल्थ और फिटनेस का रखेंगी ख्याल!
  5. Vivo की X200 FE के लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  6. Realme GT 7 Dream Edition की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla का Axiom-4 मिशन 19 जून को होगा लॉन्च
  8. सोलर तूफानों से Elon Musk की Starlink के सैटेलाइट्स आसमान से गिर रहे
  9. आपकी छत पर उड़ रहा है कौन सा हवाई जहाज, मोबाइल से ऐसे करें पता
  10. Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन के लिए लगेगी स्पेशल किट. जानें कितना होगा खर्चा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »