8 महीने से अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams की इस दिन होगी पृथ्वी पर वापसी!

अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे यात्री सुनीता विलियम्स और बच विलमोर अगले महीने धरती पर लौट सकते हैं।

8 महीने से अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams की इस दिन होगी पृथ्वी पर वापसी!

वर्तमान में स्पेस स्टेशन कमांडर की भूमिका में सुनीता विलियम्स हैं।

ख़ास बातें
  • Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से रवाना होगा।
  • सुनीता विलियम्स और बच विलमोर 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।
  • 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से ISS के लिए भरी थी उड़ान।
विज्ञापन
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले 8 महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी हुई हैं। उनके साथ अंतरिक्ष यात्री बच विलमोर भी हैं। अब इनकी वापसी को लेकर ताजा अपडेट आ रहा है। खबर है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर अगले महीने लौट सकते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में यह बात सामने आई है। यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने SpaceX के मालिक एलन मस्क से कहा कि अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को लाया जाए। साथ ही उनकी वापसी पर तत्काल सुविधा प्रदान की जाए। 

सुनीता विलियम्स और बच विलमोर ने हाल ही में CNN को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से रवाना होगा। मिशन मेंबर्स के ISS पर पहुंचने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री लगभग एक हफ्ते बाद यानी 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। Crew-10 मिशन में चार यात्री शामिल होंगे। इनमें नासा से एनै मेकलेन, और निकोले अयेर्स होंगे जबकि जापान की एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी से ताकुया ओनिशी, और Roscosmos से किरिल पेस्कोव होंगे। ये 6 महीने लंबे मिशन के लिए रवाना होंगे। 

Crew-10 मिशन यात्रियों के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद एक हफ्ता इन्हें हैंडओवर प्रक्रिया में लगेगा। इसके बाद नया स्पेस स्टेशन कमांडर कमान को संभालेगा। वर्तमान में स्पेस स्टेशन कमांडर की भूमिका में सुनीता विलियम्स हैं। हैंडओवर प्रक्रिया के बाद सुनीता विलियम्स और बच विलमोर Dragon स्पेसक्राफ्ट पर रवाना होंगे। यह दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पृथ्वी पर 19 मार्च को लौटेगा। 

सुनीता विलियम्स और बच विलमोर पिछले साल 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए बोइंग स्टारलाइनर से उड़ान भरी थी। लेकिन स्पेस क्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण वे तब से वहीं फंसे हुए हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने SpaceX के मालिक एलन मस्क से कहा कि अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को लाया जाए। साथ ही उनकी वापसी पर तत्काल सुविधा प्रदान की जाए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 60 5G+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा अलग गेमिंग मोड
  2. घंटों का काम मिनटों में! बोलकर एडिट होंगी फोटो, Realme 15 सीरीज में आ रहे हैं 2 धांसू AI फीचर्स
  3. Jio 5G डाउन, यहां के यूजर्स हुए परेशान, बाद में हुआ ठीक
  4. Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट
  5. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 20,000mAh पावर बैंक, बिल्ट-इन केबल और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी, जानें कीमत
  6. Ulefone Armor X16 लॉन्च: चट्टान सी मजबूत बॉडी, 10,360mAh बैटरी और नाइट विजन कैमरा, जानें कीमत
  7. 10 हजार से कम दाम में 13MP कैमरा वाला itel City 100 लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Lava की Blaze AMOLED 5G के लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh की बैटरी
  9. Honor X9c 5G Launched in India: इसमें है 6,600mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत
  10. पाकिस्तान को Microsoft ने दिया झटका, 25 साल बाद बंद कर रहा अपना कामकाज, जानें क्यों
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »