• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चांद पर दौड़ लगाएगी यह गाड़ी! किसने बनाई? नाम खूबियां क्‍या हैं? सब जान लें

चांद पर दौड़ लगाएगी यह गाड़ी! किसने बनाई? नाम-खूबियां क्‍या हैं? सब जान लें

अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स जिस तरह की गाड़ी को चांद पर दौड़ाना चाहती है, उसकी एक झलक गुरुवार को सामने आई।

चांद पर दौड़ लगाएगी यह गाड़ी! किसने बनाई? नाम-खूबियां क्‍या हैं? सब जान लें

Photo Credit: space.com

यह 108 फुट लंबे ट्रेलर को खींच सकता है। इसकी स्‍पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया मून रेसर का मॉडल
  • ऐसी ही गाड़ी चांद पर करेगी चहलकदमी
  • आर्टिमिस मिशन का हिस्‍सा बन सकता है मून रेसर
विज्ञापन
चांद पर दोबारा से इंसान को भेजने की योजनाएं अब जमीन पर उतरने लगी हैं। तमाम देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं। उन्‍होंने प्राइवेट पार्टनर्स भी जुटाए हैं, जिन्‍हें अलग-अलग काम दिए गए हैं। अमेरिकी अंत‍रिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की तैयारी बाकी देशों से थोड़ा आगे नजर आती है। उससे जुड़ी एक अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स (Intuitive Machines) जिस तरह की गाड़ी को चांद पर दौड़ाना चाहती है, उसकी एक झलक गुरुवार को सामने आई। यह एक डेमो यूनिट है यानी असल गाड़ी में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने रीयूजेबल ऑटोनॉमस क्रूड एक्सप्लोरेशन रोवर को ह्यूस्‍टन स्थित स्‍पेस सेंटर में पार्किंग में दिखाया। इसे मून रेसर भी कहा जा रहा है। यह एक इलेक्‍ट्र‍िक रोवर है, जिसे रौश (Roush) ने तैयार किया है। शुक्रवार को यह रोवर नासा के जॉनसन स्‍पेस सेंटर के विजिटर सेंटर में दिखाया जाना था। इंट्यूटिव मशीन्स में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ट्रेंट मार्टिन ने नासा के अधिकारियों, इंडस्‍ट्री पार्टनर्स और प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम इसे आपके सामने प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 
 

पहले धरती पर किया जाएगा टेस्‍ट 

चांद पर भेजने से पहले मून रेसर को धरती पर टेस्‍ट किया जाएगा। एरिजोना के मेटियोर क्रेटर पर वीकल को टेस्‍ट किया जाएगा। वहां वैज्ञानिकों ने इस तरह का वातावरण बनाया है जैसा चंद्रमा पर है। 
 

चांद पर लैंडर उतार चुकी है कंपनी 

इंट्यूटिव मशीन्स ने अमेरिका को इस साल सेलिब्रेट करने का मौका दिया था, जब उसका लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा था। यह दुनिया की पहली प्राइवेट कंपनी बन गई थी, जिसके लैंडर ने चांद पर लैंडिंग की थी। 
 

मून रेसर की प्रमुख खूबियां 

14 फुट लंबा, 8.5 फुट ऊंचा और 12 फुट चौड़ा मून रेसर काफी पावरफुल है। यह 108 फुट लंबे ट्रेलर को खींच सकता है। इसकी स्‍पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। यह 20 डिग्री की ढलानों में भी चल सकता है और एक फुट ऊंची चुनौती से पार पा सकता है। 

हालांकि इंट्यूटिव मशीन्स अकेली नहीं है, तो ऐसे वीकल पर काम कर रही है। जापान की स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा (Jaxa) भी टोयोटा के साथ मिलकर एक वीकल डेवलप कर रही है, जिसे 2031 तक चांद पर भेजा जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

प्रेम त्रिपाठी

प्रेम त्रिपाठी Gadgets 360 में चीफ सब एडिटर हैं। 10 साल प्रिंट मीडिया ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये हैं 30 हजार में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, Motorola Edge 60 से लेकर Phone 3a और Realme P3 Ultra 5G शामिल
  2. CBI का सायबर क्राइम के खिलाफ बड़ा अभियान, जब्त की 3 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसीज
  3. MG Motor की ZS EV पर 4 लाख रुपये से अधिक के डिस्काउंट का ऑफर
  4. धरती के लिए कभी खतरा बने एस्ट्रॉइड की चंद्रमा से टकराने की आशंका
  5. BSNL के इस प्लान में 365 दिनों तक रिचार्ज की छुट्टी, पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग और 600GB डेटा
  6. Lava Storm Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G vs Moto G45 5G: जानें 10 हजार में कौन रहेगा बेस्ट
  7. Covid-19 के बढ़ते मामले, घर में ये 5 मेडिकल गैजेट रखने बेहद जरूरी!
  8. Fathers Day 2025: फादर्स डे पर गिफ्ट के लिए बेस्ट रहेंगी ये स्मार्टवॉच, हेल्थ और फिटनेस का रखेंगी ख्याल!
  9. Vivo की X200 FE के लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  10. Realme GT 7 Dream Edition की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »