VinFast जल्द भारत में लॉन्च करेगी VF6, VF7, इस महीने शुरू होगी बुकिंग्स 

वियतनाम की इस कंपनी की VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी

VinFast जल्द भारत में लॉन्च करेगी VF6, VF7, इस महीने शुरू होगी बुकिंग्स 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs का डिजाइन और डिवेलपमेंट वियतमाम में किया गया है
  • इन SUVs में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किए जाएंगे
  • कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में लगाई जा रही है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में जल्द ही एक नई कंपनी की एंट्री होगी। वियतनाम की VinFast ने देश में अपनी VF6 और VF7 को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs का डिजाइन और डिवेलपमेंट वियतमाम में किया गया है। इन SUVs में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किए जाएंगे। 

VinFast ने बताया है कि VF6 और VF7 के लिए बुकिंग्स जून में शुरू की जाएंगी। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। अगले कुछ सप्ताह में यह फैक्टरी शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रदर्शित किया था। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने का प्रयास कर रही है। VinFast की योजना इंडोनेशिया में भी अक्टूबर में फैक्टरी लगाने की है। देश के मार्केट में चीन की BYD के बाद यह एंट्री करने वाली दूसरी पूरी तरह EV कंपनी होगी। 

कंपनी की VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। इसमें V-थीम्ड LED DRLs और स्प्लिट LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसकी लंबाई 4.5 मीटर की है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। VF7 में मोटर के दो विकल्प होंगे। VF7 Plus में सिंगल मोटर 201 bhp की पावर और 310 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करेगी। इसके अलावा VF7 Plus AWD में डुअल-मोटर सेटअप होगा। इन दोनों वेरिएंट्स में 75.3 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 450 किलोमीटर की हो सकती है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक सनरूफ, लेवल 2  ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े व्हीकल मार्केट भारत में केंद्र सरकार की ओर से EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y400 Pro में मिल सकता है 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. क्या है Liquid Glass Interface, Apple ने iOS 26 के साथ किया पेश, जानें सबकुछ
  3. Apple के iOS 26 के नए डिजाइन को Elon Musk ने बताया 'कूल'
  4. Android 16 आज हो रहा है रिलीज, किन डिवाइस में मिलेगा और कैसे करें इंस्टॉल? यहां जानें सब कुछ
  5. ChatGPT Down: ChatGPT हुआ बंद, सैकड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं कर रहा काम!
  6. Oppo K13x 5G जल्द  होगा भारत में लॉन्च, 16,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. Motorola Edge 60 vs Poco X7 Pro 5G vs Nothing Phone 3a: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Motorola Edge 60 भारत में लॉन्च; 12GB रैम, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा शामिल, जानें कीमत
  9. अब आईफोन करेंगे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, iPhone 17 में आएगी 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग
  10. iOS 26 अपडेट पाने के लिए कौन से iPhone हैं पात्र, जानें इस लिस्ट में आपका फोन शामिल है या नहीं?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »