• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 540km रेंज के साथ Hyundai IONIQ 9 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, कीमत करीबन 50 लाख रुपये से शुरू

540km रेंज के साथ Hyundai IONIQ 9 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, कीमत करीबन 50 लाख रुपये से शुरू

बेस मॉडल IONIQ 9 RWD S में लगभग 540km की रेंज दी गई है।

540km रेंज के साथ Hyundai IONIQ 9 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, कीमत करीबन 50 लाख रुपये से शुरू

Photo Credit: Hyundai

Hyundai की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 2026 IONIQ 9 को लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • बेस मॉडल IONIQ 9 RWD S में 335 मील की रेंज दी गई है।
  • AWD SE मॉडल 320 मील यानी लगभग 514 किमी रेंज तक जा सकता है।
  • EV केवल 24 मिनट में ही 10% से 80% चार्जिंग तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
Hyundai की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 2026 IONIQ 9 को लॉन्च किया गया है। यह नई इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Motor America की ओर से लॉन्च की गई है। लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने 540km तक की रेंज दी है। EV में काफी स्पेशियस इंटीरियर दिया गया है, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स हैं, और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होकर यह आती है। कंपनी ने इसे मल्टीपल ट्रिम में लॉन्च किया है जिससे यह हर तरह के यूजर के लिए फिट हो सकती है। इसमें Tesla Superchargers और and CCS चार्जर का सपोर्ट है। 350-kW DC फास्ट चार्जर की मदद से यह EV केवल 24 मिनट में ही 10% से 80% चार्जिंग तक पहुंच जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 
 

Hyundai 2026 IONIQ 9 Price

Hyundai 2026 IONIQ 9 की कीमत 58,955 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका IONIQ 9 RWD S मॉडल आता है। ऑल व्हील ड्राइव AWD SE मॉडल की कीमत $62,765 (लगभग 53 लाख रुपये) है। इसके अलावा एक प्रीमियम AWD परफॉर्मेंस कैलिग्राफी डिजाइन मॉडल भी आता है जिसकी कीमत $76,490 (लगभग 65 लाख रुपये) है। नई IONIQ 9 की खरीद पर ग्राहक ChargePoint® Home Flex Level 2iv चार्जर या 400 डॉलर का चार्जिंग क्रेडिट पा सकते हैं। 
 

Hyundai 2026 IONIQ 9 Range, Features

Hyundai की 2026 IONIQ 9 एक थ्री-रो (three row) इलेक्ट्रिक SUV है जो कंपनी के अनुसार, मॉडर्न फैमिली की जरूरतों पर ज्यादा फोकस करती है। इस कार की एसेम्बलिंग Metaplant, Georgia में की गई है। बेस मॉडल IONIQ 9 RWD S में 335 मील यानी लगभग 540km की रेंज दी गई है। इसमें 160-kW इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। 

Hyundai ने ऑल व्हील ड्राइव चाहने वालों के लिए AWD SE मॉडल निकाला है। यह 320 मील यानी लगभग 514 किमी रेंज तक जा सकता है। इसमें 226.1-kW डुअल मोटर सेटअप मिलता है। इसके अलावा एक प्रीमियम AWD परफॉर्मेंस कैलिग्राफी डिजाइन मॉडल भी आता है। यह 442 होर्सपावर पैदा करती है। इसमें 21 इंच के टर्बाइन व्हील्स लगे हैं। यह 311 मील यानी लगभग 500km रेंज ऑफर करती है। 

IONIQ 9 में रूम जैसा स्पेशियस केबिन मिलता है जिसमें फुल फ्लैट फ्लोर दिया गया है। इसमें रिलैक्सेशन सीट्स भी मिलती हैं। साथ ही स्लाइड हो सकने वाला यूनिवर्सल आइलैंड 2.0 कंसोल भी मिलता है। चार्जिंग सिस्टम की बात करें तो यह NACS पोर्ट और CCS एडेप्टर्स से लैस होकर आती है। इनकी मदद से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी Tesla Superchargers को भी सपोर्ट करती है। 350-kW DC फास्ट चार्जर की मदद से यह EV केवल 24 मिनट में ही 10% से 80% चार्जिंग तक पहुंच जाती है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक और तोहफा दिया है। नई IONIQ 9 की खरीद पर, या लीज पर लेने पर ग्राहक ChargePoint® Home Flex Level 2iv चार्जर या 400 डॉलर का चार्जिंग क्रेडिट पा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G हुए 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xgimi ने लॉन्च किए कॉम्पैक्ट साइज प्रोजेक्टर्स, 120-इंच साइज में दिखाएगा सिनेमा जैसा कंटेंट, जानें कीमत
  3. हवाई यात्रा के दौरान फोन को फ्लाइट मोड पर रखना क्यों है जरूरी, जानें पूरा सच
  4. Air India Plane Crash: प्लेन क्रैश का सच ब्लैक बॉक्स में, क्या होता है ये और कैसे करता है रिकॉर्ड, जानें सबकुछ
  5. Blaupunkt ने 32, 40, 50, 55 और 65 इंच डिस्प्ले वाले QLED TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. 6550mAh बैटरी, 20MP फ्रंट कैमरा वाले Poco स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, जल्द करें
  7. बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी, Acer से लेकर Infinix और Thomson TV मात्र 20 हजार में
  8. MG Motor की  Windsor EV ने लॉन्च के बाद से पार किया 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा
  9. Bharti Airtel ने 1.80 लाख जाली लिंक्स को किया ब्लॉक, लाखों यूजर्स को किया सुरक्षित
  10. क्रिप्टो स्कैम्स में इनवेस्टर्स को हुआ 39,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »
OSZAR »